VIDEO: कैंट फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण और सड़क से ऑटो स्टैंड नहीं हट सका

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सड़क के दोनों साइड अतिक्रमण और सड़क पर ऑटो स्टैंड के चलते यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद कोई सुधार नहीं है। दोनों तरफ ठेला और खोमचा के कारण सुबह और शाम यातायात बाधित हो रहा है। रोडवेज चौकी के दायरे में आने वाले इस क्षेत्र में पिछले दो माह में 25 से अधिक ठेलों की संख्या बढ़ी है। विशेष अभियान के समय कुछ घंटे के लिए ठेले और ऑटो, ई-रिक्शा हटते हैं और फिर तुरंत बाद काबिज हो जाते हैं। रेल यात्रियों से दुर्व्यवहार भी होता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 11:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: कैंट फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण और सड़क से ऑटो स्टैंड नहीं हट सका #SubahSamachar