Video: अंब में मतदान के लिए बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह, 100 वर्षीय सुलोचना देवी व्हीलचेयर पर पहुंचीं वोट डालने

पंचायतीराज संस्था चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को अंब ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनावी उत्सव में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां में दो बुजुर्ग महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान राजपुर जस्वां के वार्ड नंबर तीन की रहने वाली करीब 90 वर्षीय रोशनी देवी ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर पूरे उत्साह के साथ अपना वोट डाला। वहीं दूसरी ओर, घगोह गांव की रहने वाली लगभग 100 वर्षीय सुलोचना देवी भी लोकतंत्र के इस पर्व में पीछे नहीं रहीं। शारीरिक रूप से असमर्थ होने के बावजूद सुलोचना देवी व्हीलचेयर पर बैठकर राजकीय उच्च पाठशाला घगोह में बने मतदान केंद्र तक पहुंचीं और अपने मत का प्रयोग किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 28, 2026, 16:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: अंब में मतदान के लिए बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह, 100 वर्षीय सुलोचना देवी व्हीलचेयर पर पहुंचीं वोट डालने #SubahSamachar