मुक्तसर में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर उत्साह, समय से पहले मतदान के लिए पहुंचे लोग

मुक्तसर की तीन नगर काउंसिलों मुक्तसर, मलोट और गिद्दड़बाहा में पार्षद पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। 187 बूथों पर सीसीटीवी की निगरानी में वोट वोटिंग चल रही है। लोग बूथों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह साढ़े सात बजे से ही बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे इस चुनाव के लिए 1500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। चुनाव मैदान में 436 उम्मीदवार हैं। मुकाबला आप, कांग्रेस, शिअद और भाजपा के बीच है, लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 08:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मुक्तसर में नगर काउंसिल चुनाव को लेकर उत्साह, समय से पहले मतदान के लिए पहुंचे लोग #SubahSamachar