स्टोन क्रशर की विस्फोटक सामग्री में धमाका, दो मजदूर झुलसे, दतिया के उनाव थाना इलाके का मामला

दतिया के गोविन्द पुर ग्राम में एक क्रशर में बने कमरे में विस्फोट से आसपास का इलाका दहल गया l विस्फोट से पास खड़े दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए l घायल मजदूरों को क्रेशर के कर्मचारी झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है l बताया जाता है कि क्रेशर संचालक ने कमरे में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एकत्रित करके रखी हुई थी जो पहाड़ में ब्लास्ट करने के उपयोग की जाती थी l क्रेशर संचालक के पास विस्फोटक सामग्री रखने का लायसेंस था या नहीं ये खनिज विभाग के अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं l उनाव पुलिस को जैसे ही विस्फोट की जानकारी लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को वहां कोई नहीं मिला l लिहाजा पुलिस मजदूरों के बयान लेने झांसी रवाना हो गई है l

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 13:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


क्रशर की विस्फोटक सामग्री में धमाका, दो मजदूर झुलसे, दतिया के उनाव थाना इलाके का मामला #SubahSamachar