फगवाड़ा के शिव मंदिर पक्का बाग में भोलेनाथ की महिमा का गुणगान
फगवाड़ा के ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार रात को मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा मंत्रोचारण के साथ ज्योति पूजन किया गया और भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गायकों ने एक के बाद एक कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए। धार्मिक कार्यक्रम में इंद्रजीत कालड़ा, मधुभूषण कालिया, अमित शालू, गौरव चोपड़ा, अमित कपूर पारस जलोटा, रमन पासी, बब्बू चोपड़ा, परवेश चंद्र राजू मल्होत्रा, प्रभा मल्होत्रा, रीना मूत्रेजा ने भजन गाकर भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया। भजन संध्या के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे का आयोजन किया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 10, 2026, 12:41 IST
फगवाड़ा के शिव मंदिर पक्का बाग में भोलेनाथ की महिमा का गुणगान #SubahSamachar
