Video: पुलिस दबिश के दौरान आरोपी ने युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 17 सकेंड के वीडियो में सब कैद

फरीदाबाद में यमुनानगर क्राइम ब्रांच की दबिश के बाद वांछित आरोपी परवेज मौके से फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के शक में आरोपी ने युवक नफीस पर काली स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश की। जान बचाकर भाग रहे नफीस के पीछे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दौड़ाई गई। पूरी घटना का 17 सेकेंड का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों के मोबाइल में कैद हो गया। स्कॉर्पियो दीवार से टकराने के बाद आरोपी अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 09:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: पुलिस दबिश के दौरान आरोपी ने युवक पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 17 सकेंड के वीडियो में सब कैद #SubahSamachar