फतेहाबाद: सरकार की जनविरोधी नीतियों और मांगों की अनदेखी के विरोध में किसानों व मजदूरों ने जेल भरो आंदोलन में दी गिरफ्तारी
फतेहाबाद। सरकार की जनविरोधी नीतियों और मांगों की अनदेखी के विरोध में सोमवार को विभिन्न किसान संगठनों, आंगनवाड़ी वर्कर, भाई कर्मचारी यूनियन तथा संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने हुंकार भरी। सैकड़ों की संख्या में किसान, मजदूर और कर्मचारी अनाज मंडी में एकत्र हुए, जहां से वे नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। वहां प्रदर्शनकारियों ने 'जेल भरो आंदोलन' के तहत पुलिस लाइन पहुंचकर अपनी सांकेतिक गिरफ्तारियां दर्ज करवाईं। प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए नौजवान सभा के जिला प्रधान पवन कुमार ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी और रोजगार देने वाली स्कीमों को योजनाबद्ध तरीके से बंद या कमजोर कर रही है, जिससे ग्रामीण व गरीब तबका भारी परेशानी झेलने को मजबूर है। पवन कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी जायज मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और भी उग्र रूप लेगा तथा राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न यूनियनों के नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में किसान, मजदूर और सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे नहीं हटेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 09:22 IST
फतेहाबाद: सरकार की जनविरोधी नीतियों और मांगों की अनदेखी के विरोध में किसानों व मजदूरों ने जेल भरो आंदोलन में दी गिरफ्तारी #SubahSamachar
