मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले पंजाब के किसान और किसान संगठनों के प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पंजाब के किसान और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और उन्हें पंजाब में किसानी और किसानों के बिगड़ते हालात के विषय में जानकारी दी। किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि के लिए आ रही बिजली की समस्या के बारे में अवगत कराया और मुख्यमंत्री सैनी को पंजाब आने के लिए निमंत्रण भी दिया। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि पंजाब के किसान केंद्र और हरियाणा सरकार की किसान हितैषी नीतियों से वंचित हैं। वे केंद्र सरकार के साथ मिलकर केंद्र और हरियाणा जैसी सुविधाएं चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी किसान प्रतिनिधियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 07:36 IST
मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिले पंजाब के किसान और किसान संगठनों के प्रतिनिधि #SubahSamachar
