मोगा की मंडियों में धीमी लिफ्टिंग से किसान परेशान, गेहूं की खरीद जारी
पंजाब में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मोगा जिले की बात करें तो यहां कुल 112 मंडियों में खरीद कार्य जारी है और सभी मंडियों में गेहूं की आमद शुरू हो गई है। अनुमान के अनुसार, इस सीजन में मोगा जिले में लगभग 7.35 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचने की संभावना है। मोगा की नई दाना मंडी में अब तक करीब 31 हजार मीट्रिक टन गेहूं पहुंच चुका है, जिसमें से लगभग 9500 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। वहीं धर्मकोट दाना मंडी में करीब 3 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से 2 हजार मीट्रिक टन की खरीद पूरी हो चुकी है। हालांकि जिले की अन्य मंडियों में भी खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन लिफ्टिंग की रफ्तार काफी धीमी बनी हुई है। मंडियों में गेहूं का स्टॉक बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आड़तिया का कहना है कि समय पर लिफ्टिंग न होने के कारण उन्हें अपनी फसल को मंडियों में लंबे समय तक संभालकर रखना पड़ रहा है, मौसम खराब हो जाए तो जिससे नुकसान का खतरा भी बढ़ रहा है। मंडी में लिफ्टिंग होगा तो किसानों को फसल रखने जगा मिलेगा किसानों को परेशानी नहीं होगा।बही किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि लिफ्टिंग प्रक्रिया को तेज किया जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 12:06 IST
मोगा की मंडियों में धीमी लिफ्टिंग से किसान परेशान, गेहूं की खरीद जारी #SubahSamachar
