पिपली: दो अप्रैल को सरकार के साथ होगी वार्तालाप, घर लौट किसान

पिपली में भाकियू चढ़ूनी की ओर से आयोजित जन क्रांति किसान रैली में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पहुंच कर मंच से किसानों को सरकार के साथ वार्तालाप करवाने का आश्वासन दिया है। इससे पहले उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी से बात की और उनके साथ ही बातचीत को किसानों के समक्ष रखा। उपायुक्त ने कहा कि किसानों की सात सदस्य कमेटी की मुलाकात 2 अप्रैल को मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में करवा दी जाएगी। जिसमें किसानों के सभी मांगों पर चर्चा की जाएगी और प्रशासन की ओर से इसमें पॉजिटिव संदेश पक्ष रखा जाएगा। किसान उपयुक्त के आश्वासन पर भरोसा कर किसान घर लौट गए। किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश भैंस ने कहा कि अगर 2 अप्रैल की मुलाकात में कोई नतीजा नहीं निकलता है तो आगे बड़ा फैसला लिया जाएगा। इसके बाद मांगे पूरी होने पर ही पीछे हटा जाएगा। सरकार के पास उनकी बात मानने का यह आखरी मौका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 15:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पिपली: दो अप्रैल को सरकार के साथ होगी वार्तालाप, घर लौट किसान #SubahSamachar