नूंह में बेटियां खौफ में: मनचलों से तंग आकर युवती ने खाया जहर, मरने से पहले परिवार को बताई दरिंदगी की पूरी बात

बिछौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में कथित तौर पर एक युवती के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के आरोप का मामला सामने आया है। युवती यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने नशीला पदार्थ निगल लिया। परिवार के लोग जब लड़की को अस्पताल लेकर जाने लगे तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालांकि लड़की ने मरने से पहले अपने साथ हुई पूरी वारदात के बारे में पुलिस को बताया है। जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी पुलिस व परिजनों के पास है। मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर 2 नामजद और 3 से 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया। जहां बोर्ड द्वारा युवती का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


नूंह में बेटियां खौफ में: मनचलों से तंग आकर युवती ने खाया जहर, मरने से पहले परिवार को बताई दरिंदगी की पूरी बात #SubahSamachar