जींद के राजनगर में पांचवां विशाल मां भगवती जागरण, भंडारे का भी हुआ आयोजन

नवरात्रों के पावन अवसर पर शनिवार को राज नगर कॉलोनी, अपोलो रोड स्थित हनुमान मंदिर के निकट पांचवां मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन राज नगर युवा क्लब एवं समस्त कॉलोनीवासियों के सहयोग से किया गया। जागरण में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजनों का आनंद लिया और पूरी रात भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जींद के राजनगर में पांचवां विशाल मां भगवती जागरण, भंडारे का भी हुआ आयोजन #SubahSamachar