भिवानी में आखिर ढाई साल बाद किया दिनोद गेट पर धंसी सीवरलाइन का समाधान, बन नया मेनहोल

आखिरकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने ढाई साल बाद डिस्पोजल की मुख्य सीवरलाइन के मेनहोल धंसने की समस्या का समाधान कर दिया है। शुक्रवार को धंसी हुई जगह पर नया सीवरमेनहोल निर्माण काम पूरा होने के बाद मिट्टी को वापस पाट दिया और करीब सप्ताह भर से बंद किया गया दिनोद गेट से देवसर चुंगी जाने का रास्ता भी खोल दिया। दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने करीब ढाई साल से सीवरमेनहोल धंसा हुआ था। जिसकी वजह से सड़क भी करीब ढाई से तीन फीट तक धंस गई थी। जिससे वाहनों के पलटने का भी डर बना था। काफी अर्से तक तो पीडब्लयूडी विभाग धंसी सड़क पर मलबा और मिट्टी डालवाकर उसे समतल कराता रहा, मगर अब जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने मुख्य लाइन के लीकेज हो रहे सीवरमेनहोल को तोड़कर उसकी जगह नया सीवरमेनहोल बना दिया। नया आरसीसी का सीवरमेनहोल अब लीकेज की समस्या नहीं करेगा। शुक्रवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सीवरमेनहोल निर्माण काम पूरा होने के बाद खोदे गए गड्ढे की मिट्टी को वापस पाटने का काम शुरू करा दिया। जिसके बाद दिनोद गेट से देवसर चुंगी की तरफ वनवे किया गया मार्ग अब पूरी तरह से खोल दिया। जिससे जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी वहीं सीवरलाइन भी अब दुरुस्त रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में आखिर ढाई साल बाद किया दिनोद गेट पर धंसी सीवरलाइन का समाधान, बन नया मेनहोल #SubahSamachar