Shahjahanpur: वित्त मंत्री ने कस्तूरबा विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल का किया लोकार्पण
शाहजहांपुर के सिंधौली के गांव मुड़िया पमार में रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक व हॉस्टल का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लोकार्पण किया। यह भवन 453.01 लाख की लागत से बना है। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछले नौ साल में बदलाव देखने को मिला है। यह आम आदमी भी महसूस कर सकता है। स्कूलों का कायाकल्प करने के साथ ही अलंकार योजना के अंतर्गत विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराया गया। उन्होंने कहा कि मेरिट के आधार पर भर्ती की जा रही है। मेरिट से योग्यता, परिश्रम और हुनर को बढ़ावा मिलता है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बन रहा है। कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, डॉ.सुधीर गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 10:33 IST
Shahjahanpur: वित्त मंत्री ने कस्तूरबा विद्यालय में एकेडमिक ब्लॉक और हॉस्टल का किया लोकार्पण #SubahSamachar
