फरीदाबाद सेक्टर-58 स्थित फैक्टरी में लगी आग

फरीदाबाद सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-25 स्थित एक कंपनी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग कंपनी के प्लॉट नंबर-79 में लगी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 16:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फरीदाबाद सेक्टर-58 स्थित फैक्टरी में लगी आग #SubahSamachar