हांसी के प्रताप बाजार में गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

शहर के प्रताप बाजार स्थित एक गारमेंटस की दुकान में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। आग लगने से लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि ग्राउंड फ्लोर पर रखा गारमेंट का सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल कर्मचारियों ने दूसरी मंजिल तक पहुंचने और आग पर काबू पाने के लिए बाहर से शटर तोड़ा। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। क्लॉथ मार्केट प्रधान देवेंद्र मेहता ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिन के समय आग लगने के कारण लोगों को तुरंत जानकारी मिल गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं, सर्व व्यापार मंडल सचिव भारत भूषण भयाना ने कहा कि गारमेंटस की दुकान में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो आसपास की दुकानों तक आग फैल सकती थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 12:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हांसी के प्रताप बाजार में गारमेंट्स की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान #SubahSamachar