कानपुर: ट्रांसफार्मर में धमाके से लगी आग, दुकानों के टट्टर खाक, दो झुलसे
बुधवार शाम मंधना बिठूर रोड पर ब्लू वर्ल्ड कैसल होटल के सामने एक फैक्ट्री के बाहर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक हुए धमाके से आग लग गई। आग की लपटों ने पास में दो दुकानों को चपेट में ले लिया। आग से दुकानों के टट्टर जल गए और उनमें रखा सामान भी जल गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक आग से एक महिला और एक युवक भी झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 20:43 IST
कानपुर: ट्रांसफार्मर में धमाके से लगी आग, दुकानों के टट्टर खाक, दो झुलसे #SubahSamachar
