Bareilly News: बहेड़ी इलाके में खेत की मेड़ के विवाद में चलीं गोलियां, चार भाई घायल

बहेड़ी इलाके के गांव जाम खजूर में रविवार को खेत की मेड़ के विवाद में गोलियां चल गईं। घटना में चार भाई गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेड़ के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग करने वाले पक्ष के यासीन नाम के युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 12:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Bareilly News: बहेड़ी इलाके में खेत की मेड़ के विवाद में चलीं गोलियां, चार भाई घायल #SubahSamachar