भवाली-सेनिटोरियम रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच की मौत
भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। कार भवाली-सेनिटोरियम मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:09 IST
भवाली-सेनिटोरियम रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, पांच की मौत, एक गंभीर रूप से घायल #SubahSamachar
