कानपुर: अंबेडकर जयंती को लेकर साढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा

कानपुर में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली अंबेडकर जयंती के मद्देनजर कानपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम साढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: अंबेडकर जयंती को लेकर साढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया भरोसा #SubahSamachar