तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लगाई जा रही फ्लोटिंग बेरिकेडिंग

तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को फ्लोटिंग बेरिकेडिंग लगाई जा रही है। जिसे प्रयागराज से मंगाया गया है। दो हजार आ गईं और भी मंगाई जा रही हैं। शुक्रवार को उसे कर्मचारी लगाने में लगे रहे। तिगरी गंगा मेले का शुभारंभ आज शनिवार को किया जाएगा। मेले में इस बार काफी समय पहले से ही श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। जल की गहराई अधिक होने और मेला स्थल पर गंगा द्वारा कटान किए जाने के कारण स्नान घाट सात ही रह गए, जबकि बीते सालों में 20 तक बन जाते थे। इस बार भी 21 बनाए जाने थे, लेकिन जल की गहराई ने अड़चन पैदा कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2025, 19:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लगाई जा रही फ्लोटिंग बेरिकेडिंग #SubahSamachar