जीरा में बाढ़ पीड़ित राहत कैंपों में पहुंचे

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कैंप जीरा में बनाया गया है। पीड़ित राहत कैंपों में पहुंच रहे हैं। यहां पर जिला प्रशासन, समाजसेवी व राजनीतिक लोग पीड़ितों को राशन और जरूरत की वस्तुएं मुहैया करा रहे हैं । इसके अलावा उनके पशुओं के लिए हरा चारा और मक्की का आचार दिया जा रहा है। कुछेक लोगों का कहना है कि राशन उनके घरों तक नहीं पहुंच रहा है। कई लोग घरों की छतों पर बैठे हुए हैं । यहां पर मेडिकल कैंप भी लगाया गया है और बीमार लोगों का चेकअप किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 31, 2025, 12:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जीरा में बाढ़ पीड़ित राहत कैंपों में पहुंचे #SubahSamachar