दिल्ली: 1511 अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण की औपचारिकताएं शुरू, ड्रोन सर्वे जारी

दिल्ली में 1511 अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण के बाद अब एमसीडी ने इस संबंध में औपचारिकता पूरी करने की पहल शुरू कर दी है। स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि कॉलोनियों में मौजूदा और भविष्य के निर्माण पर नजर रखने के लिए ड्रोन और जीपीएस आधारित सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'जहां है, जैसा है' आधार पर पुराने निर्माण को वैधता दी जाएगी। सत्या शर्मा के अनुसार, करीब 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली कॉलोनियों का सर्वे सर्वे ऑफ इंडिया कर रहा है, जिसमें अब तक 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दिल्ली: 1511 अनधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण की औपचारिकताएं शुरू, ड्रोन सर्वे जारी #SubahSamachar