VIDEO: गदपुर पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, बोले- सरकार को न्यायिक और निष्पक्ष रहने की जरुरत, कांगेस पर भी किया कटाक्ष

सरकार को सभी के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। चाहे वो अपना हो गया फिर पराया। किसी भी सरकार को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। इस बयान से सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नजर आये। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंगलवार दोपहर बाद मानपुर रोड स्थित युवा नेता गगन कांबोज के आवास पहुंचे। उनके साथ भाजपा के गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डेय भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने गदरपुर विधायक पर पूछे गए सवाल पर कहा कि सरकार की सोच न्यायिक होनी चाहिए। चाहे वो अपना हो, या पराया। कहा कि किसी भी सरकार को बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए। वहीं, उन्होंने विपक्ष की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से हट रही है। विपक्ष कमियों पर सरकार को चेताने व जनता को जागरुक करने का काम करता है। सकारात्मक आलोचना भी अच्छी है। सरकार की कोई गलती है तो उसकी ओर जनता का ध्यान और सरकार का ध्यान आकर्षित करने का काम विपक्ष करता है। हरिद्वार में होने वाले अर्द्धकुंभ पर पूर्व सीएम ने कहा कि अच्छी तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने 500 करोड़ रुपये दिये हैं। राज्य सरकार ने भी बजट रखा है। राज्य में एक साल बाद विस चुनाव होने हैं, उसकी रणनीति बनाई जा रही है। केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: गदपुर पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र, बोले- सरकार को न्यायिक और निष्पक्ष रहने की जरुरत, कांगेस पर भी किया कटाक्ष #SubahSamachar