पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की यात्रा पहुंची झज्जर , विधायकों, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित कई कांग्रेसियों ने बनाई दूरी
पूर्व सांसद व कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा वीरवार को झज्जर पहुंची। ग्वालीसन गांव से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो तलाव होते हुए झज्जर शहर पहुंची। यहां भगत सिंह चौक पर बृजेंद्र सिंह ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। उसके बाद यात्रा छिक्कारा चौक, आंबेडकर चौक, कुलदीप चौक, राव तुलाराम चौक होते हुए आर्य नगर पहुंची। यात्रा से कांग्रेस के तीनों विधायक झज्जर से गीता भुक्कल, बादली से कुलदीप वत्स और बेरी से डॉ. रघुबीर कादियान के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय राव सहित अधिकतर पदाधिकारियों सहित हुड्डा गुट में माने जाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान बृजेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों के प्यार और समर्थन की वजह से ही यह यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। अगर जनता का साथ नहीं मिलता तो यह यात्रा पहले ही समाप्त हो जाती। उन्होंने कहा कि आज यात्रा 83वीं विधानसभा क्षेत्र में पहुंची है और इसका उद्देश्य समाज में सद्भाव,भाईचारा और एकता का संदेश देना है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को दोबारा मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:27 IST
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की यात्रा पहुंची झज्जर , विधायकों, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित कई कांग्रेसियों ने बनाई दूरी #SubahSamachar
