रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया मौसम का आनंद
रोहतांग दर्रा में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। शुक्रवार सुबह से ही रोहतांग दर्रा और आसपास की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग दर्रा की ओर रवाना हुए। बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने बर्फ में अठखेलियां कर मौसम का भरपूर आनंद लिया। ताजा बर्फबारी से क्षेत्र का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौसम बदलने के चलते प्रशासन और पुलिस की ओर से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठंड में भी इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी घंटों में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 22, 2026, 12:29 IST
रोहतांग दर्रा में ताजा बर्फबारी, पर्यटकों ने उठाया मौसम का आनंद #SubahSamachar
