गोंडा: अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर और पानी की टंकी में चढ़े चार लोग, मौके पर पहुंची पुलिस

विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को शहर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अलग-अलग स्थानों पर चार लोग मोबाइल टावर और पानी की टंकी पर चढ़ गए। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर के रघुकुल विद्यापीठ के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर एक महिला अपने बच्चे के साथ चढ़ गईं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। एडीएम आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी महिला और बच्चों को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। महिला द्वारा टावर पर चढ़ने के पीछे अपनी कुछ मांगों को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। उधर, कचहरी परिसर स्थित पानी की टंकी पर अधिवक्ता संजय दूबे अपने एक साथी के साथ चढ़ गए। परिजनों के अनुसार संजय दूबे अपने पिता की हत्या के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज हैं। उनका आरोप है कि घटना के काफी समय बाद भी पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी के विरोध में उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 07:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गोंडा: अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर और पानी की टंकी में चढ़े चार लोग, मौके पर पहुंची पुलिस #SubahSamachar