गुरुग्राम: बिना ढके दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली बढ़ा रहे हादसों का डर

बादशाहपुर। शहर की सड़कों पर इन दिनों लापरवाही का मंजर आम हो गया है। नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ते कूड़े और निर्माण सामग्री से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। बिना किसी तिरपाल या ढक्कन के ले जाए जा रहे ये ट्रैक्टर ट्राली न केवल सड़कों पर गंदगी फैल रही है बल्कि दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। शहर के मुख्य मार्ग जैसे सोहना- गुरुग्राम एलिवेटिड रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे और रिहायशी इलाकों तक, रेत, ईंट, कंक्रीट और गीला-सूखा कूड़ा भरकर ले जा रहे ये वाहन हवा के साथ धूल और कचरा उड़ाते चलते हैं। कई बार ट्रॉली से गिरती सामग्री पीछे चल रहे वाहन चालकों की मुहं, आंखों और वाहनों के शीशें के ऊपर गिर जाती है जिससे संतुलन बिगड़ने का डर बना रहता है। राहगीर राहुल धनखड़ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया रिहायशी क्षेत्र में भी कई बार ये सामान से लदे ट्रैक्टर दिन दहाड़े घूमते दिखाई देते हैं। संकरी गलियों और रिहायशी इलाकों में बिना कवर किए निर्माण सामग्री ले जाना सरासर गलत है। इन खुले में चलने वाले ट्रैक्टरों पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जरूरत है। जब तक इनके चालान नहीं कटेंगे या जब्ती की कार्रवाई नहीं होगी तब तक ये सुधारने वाले नहीं हैं। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इन पर लगाम कसना बेहद जरूरी है ताकि राहगीरों की जान सुरक्षित रहे। नियमानुसार किसी भी निर्माण सामग्री या कचरे को ले जाते समय उसे पूरी तरह कवर करना अनिवार्य है ताकि वह सड़क पर न गिरे। हालांकि जमीनी हकीकत इसके उलट है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 18:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: बिना ढके दौड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली बढ़ा रहे हादसों का डर #SubahSamachar