बकरा बाजार में बढ़ी रौनक, बिक रहे पचास हजार तक के बकरे

ईद-उल-अजहा नजदीक आते ही शहर के बकरा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजार में 5 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। व्यापारी अपने बकरों को रंग-बिरंगे फीते, घंटियां और सजावटी सामान से सजा कर बाजार में ला रहे हैं, जिससे बाजार का नजारा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीद 28 मई को मनाई जाएगी। इससे पहले किसान बाजार रोड के पास लगी बकरा मंडी में शनिवार को सुबह से ही खरीदारों और व्यापारियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पलरा, मोंठ समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से व्यापारी अलग-अलग नस्लों के बकरे लेकर पहुंचे। बाजार में जमुनापारी, बरबरी और अन्य नस्लों के बकरों की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। खासतौर पर बड़े और हट्टे-कट्टे बकरों को देखने के लिए लोग रुकते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में बकरों के दाम अधिक रहने की संभावना है। जैसे-जैसे ईद करीब आएगी, कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है। कई लोग अभी से कुर्बानी के लिए पसंदीदा बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 12:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बकरा बाजार में बढ़ी रौनक, बिक रहे पचास हजार तक के बकरे #SubahSamachar