मोदी के सोना न खरीदो बयान से अमृतसर में स्वर्णकार समुदाय नाराज, कारोबार प्रभावित होने का दावा

अमृतसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित “सोना न खरीदो” बयान को लेकर स्वर्णकार समुदाय में रोष देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर सुल्तानविंड रोड स्थित गुरुद्वारा में स्वर्णकार समुदाय की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दक्षिणी अमृतसर से आम आदमी पार्टी के विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर विशेष तौर पर पहुंचे। बैठक के दौरान स्वर्णकार समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान और सोने पर बढ़ाई गई ड्यूटी के बाद सोने की खरीद में भारी गिरावट आई है, जिससे ज्वेलरी कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से आकर काम करने वाले कारीगरों के रोजगार पर भी इसका सीधा असर पड़ा है और कई कारीगर बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं। स्वर्णकार समुदाय ने विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर से मांग की कि उनकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से करवाई जाए ताकि वे अपने मुद्दे सरकार के समक्ष रख सकें। इस पर विधायक निज्जर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक करवाने की कोशिश की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोदी के सोना न खरीदो बयान से अमृतसर में स्वर्णकार समुदाय नाराज, कारोबार प्रभावित होने का दावा #SubahSamachar