Hamirpur: पास देते समय बांस से लदा ट्रक पलटा

पुलिस चौकी गलोड़ के तहत गत रात्रि बांस से लदा एक ट्रक अचानक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी को पास देते समय पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक का चालक को चोट नहीं आई है। ट्रक के पलटने से हालांकि यातायात अवरुद्ध नहीं हुआ, क्योंकि सड़क के एक साइड पर ट्रक पलटा था। सड़क का आधा हिस्सा खाली था। गलोड़ पुलिस चौकी प्रभारी विनय अत्री ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर ट्रक के पलटने की जांच की। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि एक ट्रक पलट गया है। इसमें किसी को चोट नहीं आई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 07:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Hamirpur: पास देते समय बांस से लदा ट्रक पलटा #SubahSamachar