Hamirpur: एचआरटीसी वर्कशॉप के पास निजी पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल खत्म

एचआरटीसी वर्कशॉप के पास निजी पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। ईंधन खत्म होने के कारण वाहन चालक भी परेशान हैं। वाहन चालकों को पक्का भरो सहित अन्य पेट्रोल पंप का रूख करना पड़ रहा है। हालांकि पेट्रोप पंप संचालक का दावा है कि सोमवार शाम तक ईंधन पहुंचा जाएगा। हमीरपुर बाजार में स्थित इस इकलौत पेट्रोल पंप पर खासी भीड़ आमतौर पर रहती है। यहां पर पेट्रोल समाप्त होने पर वाहन चालकों को बड़ू, पक्का भरो के चक्कर काटने पड़े। जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण अंबाला डिपो में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं हो सकी। इसका असर स्थानीय पेट्रोल पंप पर दिखा। रविवार शाम से पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। रविवार के बाद सोमवार को भी सुबह से ही वाहन चालक पंपों के चक्कर लगाते नजर आए, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने पर लोग निराश होकर लौटे। लोगों को अन्य पेट्रोल पंप का रूख करना पड़ा। पेट्रोल पंप संचालक अमित ने बताया कि अंबाला डिपो से चार तेल की गाड़ियां आ रही हैं। शाम तक तेल पहुंच जाएगा। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार दोपहर तक काफी अधिक ईंधन की बिक्री हुई। इसके चलते पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 23, 2026, 12:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Hamirpur: एचआरटीसी वर्कशॉप के पास निजी पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल खत्म #SubahSamachar