Hamirpur: साऊथ अफ्रीका के दूल्हे से रूक्मिणी ने रचाई शादी
जिला हमीरपुर के दुर्गम क्षेत्र कक्कड़ निवासी रूक्मिणी देवी ने में साउथ अफ्रीका निवासी दूल्हे नडाला से शादी रचाई है। साउथ अफ्रीका से आए दूल्हे ने हिमाचल की बेटी रुक्मिणी देवी संग हिंदू रीति रिवाज के साथ कक्कड़ में सात फेरे लिए। यह शादी मुरली मनोहर मंदिर सुजानपुर में संपन्न हुई। हजारों मील दूर से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में पहुंचे दूल्हे व उसके परिवार ने स्थानीय संस्कृति को अपनाते हुए पूरे विधि-विधान से शादी समारोह में शिरकत की। साउथ अफ्रीका से आए दूल्हे ने शेरवानी पहन रखी थी, वहीं, उसकी महिला रिश्तेदारों ने लहंगा पहना। सात फेरों के साथ दोनों ने साथ निभाने का वचन लिया। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। पढ़ाई के दौरान शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गई और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों परिवारों की सहमति के बाद यह विवाह संपूर्ण हुआ। रुक्मिणी देवी के पिता सूबेदार प्रीथी सिंह और माता सविता देवी ने बिटिया की पसंद को स्वीकार कर शादी के लिए सहमति दी। हिमाचली रीति-रिवाजों के अनुसार हुई शादी में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:50 IST
Hamirpur: साऊथ अफ्रीका के दूल्हे से रूक्मिणी ने रचाई शादी #SubahSamachar
