हांसी: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, विजय यात्रा निकालकर मनाई खुशी

हांसी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान शहर में विजय यात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लंबे समय से छात्र और युवा विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे थे। उनका कहना था कि इस इस्तीफे को युवाओं के संघर्ष की जीत के रूप में देखा जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने दुख जताते हुए कहा कि कथित नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण के दौरान कई छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव से गुजरे और कुछ ने आत्महत्या जैसा दुखद कदम भी उठाया। नेताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद पीड़ादायक हैं और भविष्य में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक हो चुका है और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाना जानता है। कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं की आवाज और संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि आगे भी छात्रों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 18:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हांसी: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का जश्न, विजय यात्रा निकालकर मनाई खुशी #SubahSamachar