Haridwar: गंगा घाट के पास नॉनवेज की डिलीवरी को लेकर हिंदूवादी संगठन का विरोध
हरिद्वार में गंगा घाट के पास नॉनवेज की डिलीवरी को लेकर हिंदूवादी संगठन का विरोध बढ़ता जा रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा रैपिडो कंपनी को नोटिस जारी किए जाने के बाद सामाजिक कार्यकर्ताओं और संतों ने रैपिडो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन का पुतला फूंका और निगम की कार्रवाई को भी ना काफी बताते हुए नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि गंगा तट के आसपास नॉनवेज की डिलीवरी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। आज नॉनवेज डिलीवर हो रहा है, कल घातक संदिग्ध पदार्थों की डिलीवरी भी हो सकती है। मांग की गई कि गंगा किनारे नॉनवेज की डिलीवरी रोक लगनी चाहिए और रैपिडो कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। संतों ने कहा कि अगर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो कंपनी के ऑफिस का घेराव किया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:27 IST
Haridwar: गंगा घाट के पास नॉनवेज की डिलीवरी को लेकर हिंदूवादी संगठन का विरोध #SubahSamachar
