जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 60 शिकायतें दर्ज, 31 का मौके पर निस्तारण

जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़ी 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 31 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के लिए भेजा गया। कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, राशन, अतिक्रमण और पेयजल से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध और गंभीरता से निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के भी निर्देश दिए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जिलाधिकारी की जनसुनवाई में 60 शिकायतें दर्ज, 31 का मौके पर निस्तारण #SubahSamachar