डीजीपी हरियाणा अजय सिंघल ने माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका

हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने अपने कार्यकाल के प्रथम दिन पंचकूला के श्री माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वे अपने पिता ओम प्रकाश सिंघल, पत्नी सीमा सिंघल व पुत्र आदित्य सिंघल के साथ मंदिर पहुंचे और माता रानी का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सेवा के अपने दायित्व का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में सिंघल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। आ

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 02, 2026, 14:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


डीजीपी हरियाणा अजय सिंघल ने माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका #SubahSamachar