भरवाईं में तेज रफ्तार कार का कहर: सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान

भरवाईं क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि पीबी नंबर की कार भरवाईं की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह पूरी तरह सड़क पार कर पाती उससे पहले ही तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गई।हादसे में महिला को टक्कर तो लगी, लेकिन गनीमत रही कि उसकी जान बाल-बाल बच गई और कोई गंभीर चोट की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कार में सवार सभी लोग भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 18:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भरवाईं में तेज रफ्तार कार का कहर: सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर, बाल-बाल बची जान #SubahSamachar