संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पश्चिम शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर नहर के बगल गड्ढे में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक मानव कंकाल को कुछ कुत्ते खा रहे थे।मानव कंकाल मिलने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस जांच में जुटी रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 10:46 IST
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मानव कंकाल, जांच में जुटी पुलिस #SubahSamachar
