जींद: हाइड्रोजन ट्रेन का दूसरे दिन भी हुआ ट्रायल, सोनीपत से जींद पहुंची ट्रेन
हाइड्रोजन ट्रेन ने दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक ट्रायल दिया। वीरवार सुबह आठ बजे यह ट्रेन जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय दो बजे वापस जींद लौट आई। ट्रायल के दौरान ट्रेन के तकनीकी पहलुओं, गति, ब्रेकिंग सिस्टम और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। 28 अप्रैल को इस ट्रेन का अंतिम ट्रायल कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) की मौजूदगी में किया जाएगा। इस फाइनल ट्रायल में ट्रेन की सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। यदि यह परीक्षण सफल रहता है तो जल्द ही इस ट्रेन को नियमित संचालन के लिए मंजूरी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि हाइड्रोजन से चलने वाली यह ट्रेन पर्यावरण के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे धुआं या प्रदूषण नहीं होता। यही कारण है कि रेलवे इस परियोजना को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है और हर पहलू का गहन परीक्षण किया जा रहा है। दूसरे दिन के ट्रायल के दौरान भी ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी ट्रायल सफल होने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन को चरणबद्ध तरीके से अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना है। 28 अप्रैल को सीआरएस के होने वाले फाइनल ट्रायल के बाद ही ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो पाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 14:30 IST
जींद: हाइड्रोजन ट्रेन का दूसरे दिन भी हुआ ट्रायल, सोनीपत से जींद पहुंची ट्रेन #SubahSamachar
