हिसार में रोडवेज डिपो की सिरसा रोड पेयजल लाइन में कट लगाकर लिये अवैध कनेक्शन
चौंकाने वाली बात हैं कि हिसार रोडवेज डिपो पेयजल की लाइन में पांच कट लगा सिरसा मुख्य मार्ग को उखाड़ कर दुकानदारों ने अवैध कनेक्शन ले लिये ओर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सोया रहा। अब रोडवेज डिपो के अधिकारियों की सूझबूझ से पेयजल लाइन में कट लगा कर अवैध कनेक्शन लिये जाने का मामला उजागर हुआ है। रोडवेज डिपो अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। वहां पर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई को भी मौके पर बुलाया। अभी रोडवेज डिपो अधिकारियों की शिकायत पर भी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कोई एक्शन नही लिया है, जबकि गर्मी का मौसम शुरू होते ही वहां पेयजल संकट गहराने लगा है। इस मामले के बाद दोनों विभाग आमने-सामने हो गए है। जिले के मुख्य जलघर से नई अनाज मंडी के रास्ते हिसार रोडवेज डिपो में 6 इंच की पेयजल लाइन लाइन गई है। यह लाइन करीब 8 फूट गहरी है। हिसार-सिरसा मुख्य मार्ग से होते हुए यह विशेष पेयजल लाइन बस स्टैंड तक लाई गई है। यह लाइन केवल रोडवेज डिपो की है। इस लाइन से जन स्वास्थ्य विभाग भी किसी को कनेक्शन नही दे सकता। हिसार-सिरसा मुख्य मार्ग पर स्थित पाचं दुकानों के लिए इन लाइन से कनेक्शन लिये गए हैं, जो कि पूरी तरह से अवैध बताए जा रहे है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 08:26 IST
हिसार में रोडवेज डिपो की सिरसा रोड पेयजल लाइन में कट लगाकर लिये अवैध कनेक्शन #SubahSamachar
