भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा ने चौ छोटूराम चौक पर मनाई नेता सुभाषचंद्र जयंती

संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी ने चौधरी छोटूराम चौक पर शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी व आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च कंमाडर नेता सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती तथा रहबरे आजम चौधरी छोटूराम का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के नेता बलबीर सिंह बजाड़ ने की। किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओम प्रकाश, युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान व दलित अधिकार मंच के संयोजक सुखदेव पालवास ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने उस समय की आई सी एस परीक्षा पास करके एक उच्च प्रतिष्ठा वाली नौकरी को ठोकर मारकर देश की आजादी के जंग में कूद गयेद्ध उन्होंने आजाद हिन्द फौज़ को नेतृत्व देकर देश की आजादी के लिए ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध देश के बाहर व अंदर क्रान्तिकारी आंदोलन तेज किया था। जिसमें फौज के हजारों सैनिकों ने अपनी जान की कुर्बानियां दी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 23, 2026, 16:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा ने चौ छोटूराम चौक पर मनाई नेता सुभाषचंद्र जयंती #SubahSamachar