हिसार में वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला में दिखाया किया राधा-कृष्ण विवाह
श्रीनिकुंज बिहारी रासलीला मण्डल वृंदावन के निर्देशक कुंजबिहारी शर्मा की देखरेख में 30 कलाकारों ने बुधवार की रात को राधा-कृष्ण विवाह का दिव्य प्रस्तुतिकरण किया गया। लीला में दिखाया गया कि राधा खेलते-खेलते नंद गांव पहुंच जाती है। मां यशोदा राधा रानी की सुन्दरता देखकर मुग्ध हो जाती है। राधा रानी को गोद में लेकर समस्त श्रृंगार करती है, ब्रह्माजी से प्रार्थना करती है कि यह राधा नंदालय में श्रीकृष्ण की बहू के रुप में आये। उधर ब्रह्मा राधा-कृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि दोनों का विवाह वे स्वयं पुरोहित बनकर करवाएंगे। राधा-कृष्ण उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि आपकी यह मनोकामना जरुर पूर्ण होगी। इसके साथ ही नंद गांव में लग्न पत्रिका भेजी जाती है। उसके बाद हल्दी, मेहंदी, मौर बंधन, सेहरा बंधन, निकासी फेरे, जयमाला, दूधा-भाती, देवी पूजन, कंगन खोलना, पलका चार आशीष एवं शयन तक का दिव्य मंचन किया गया। लीला के मंचन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मण्डल के निर्देशक कुंजबिहारी शर्मा ने कहा कि यह केवल विवाह नहीं, आलौकिक विवाह है जिसमें कई गं्रथों का आधार लिया गया। देर रात तक लोगों ने रासलीला का आनंद लिया। रासलीला का मंचन 7 फरवरी तक रोजाना रात्रि 8 बजे से 10:30 बजे तक होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 12:04 IST
हिसार में वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला में दिखाया किया राधा-कृष्ण विवाह #SubahSamachar
