हिसार में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बोले- कैंसर सहित 17 गंभीर बीमारियों की दवाओं को टैक्स मुक्त किए जाना बड़ी राहत

पूर्व मंत्री एवं बजट टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार का आम बजट 2026-27 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार प्रस्तुत करता है। हरियाणा के लिए यह बजट विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को यातायात क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।पांच क्षेत्रीय चिकित्सा हब और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता मंगलवार को जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हरियाणा के राखीगढ़ी को आइकॉनिक साइट का दर्जा देकर उसे पर्यटन हब के रूप में विकसित करना हमारी प्राचीन सभ्यता को आधुनिक प्रगति से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है। यह कदम विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। कैंसर सहित 17 गंभीर बीमारियों की दवाओं को टैक्स मुक्त किए जाने को गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत बताया। इसके साथ ही विकसित भारत ग्राम योजना के अंतर्गत 1.51 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान को ग्रामीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत छोटे और मध्यम उद्योगों को सशक्त करने से देश की विदेशी निर्भरता कम होगी। किसानों की आय बढ़ाने, पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की योजना से समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप और आयकर नियमों में सुधार से शिक्षा और व्यापार दोनों क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और मजबूत भारत की नींव रखने वाला है। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड, जिला बजट संयोजक अशोक मित्तल, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला, विधानसभा संयोजक रामचंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 03, 2026, 12:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हिसार में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बोले- कैंसर सहित 17 गंभीर बीमारियों की दवाओं को टैक्स मुक्त किए जाना बड़ी राहत #SubahSamachar