झज्जर में योगाचार्य ने गांव के युवाओं से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया

हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान से 12 फरवरी तक सूर्य नमस्कार अभियान चल रहा है। गांव सिलनी की योगशाला में आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नमिता जाखड़ पीएचसी सिलानी ने गांव वासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। महावीर योगाचार्य ने गांव के युवाओं से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया और गांव के युवाओं को सूर्य नमस्कार रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य के साथ-साथ युवाओं को देशभक्ति के लिए जागरूक किया। गांव सिलनी के जगबीर सिंह भारत सरकार द्वारा सूर्य चक्र से सम्मानित है, उनको आयुष विभाग की तरफ से औषधीय पौधा और क्रांतिकारी पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गांव सिलनी के प्रधान जयवीर सरपंच, रमेश, अरुण शास्त्री, डॉक्टर यशपाल, रमेश, जोगेंद्र, राजपाल पहलवान, नरेंद्र पहलवान, विकास, जतिन, दीपक मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 14, 2026, 14:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झज्जर में योगाचार्य ने गांव के युवाओं से सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया #SubahSamachar