महेंद्रगढ़ के गांव गाहड़ा में उधार में शराब नहीं देने पर ठेके में आग लगाने का प्रयास, बाइक जलाई

कनीना उप मंडल के गांव गाहड़ा में उधार में शराब नहीं देने पर हुए विवाद के बाद दो युवकों को ठेके में आग लगाने का प्रयास किया तथा एक बाइक को आग लगा दी। बुधवार देर रात दो युवकों ने ठेका संचालक और सेल्समैन के साथ मारपीट भी की। उधार में शराब नहीं देने पर आरोपियों ने ठेके के पीछे खड़ी बाइक को आग लगा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वीरवार सुबह इस घटना के दो वीडियो भी वायरल हो गए। आकोदा जोन की सब-ब्रांच गाहड़ा स्थित गणपति वाइंस के संचालक पारस ने थाना सदर कनीना में दी शिकायत में बताया कि वह लाइसेंसी सुनील कुमार की ओर से ठेका संचालित करते हैं और उनके साथ दीपक उर्फ रामफल सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। बुधवार रात करीब 8:30 बजे गांव के प्रदीप और मनोज नामक युवक ठेके पर पहुंचे और उधार में शराब की बोतल मांगी। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज की और पारस के चाचा, जो शराब कारोबारी हैं उसे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद आरोपी दौबारा करीब 10:30 बजे बाइक और ट्रैक्टर लेकर दोबारा ठेके पर आए और पारस व दीपक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने ठेका जलाने और दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने उन्हें समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया। जब पारस सेल्समैन के लिए खाना लेकर वापस ठेके पर पहुंचा, तो कुछ देर बाद दोनों आरोपियों ने पारस की स्प्लेंडर प्लस बाइक को ठेके के पीछे खेतों में ले जाकर आग लगा दी। आरोपी मौके पर अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। वहीं सूचना के बाद उप निरीक्षक सुखबीर सिंह व सिपाही हितेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 20, 2025, 11:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महेंद्रगढ़ के गांव गाहड़ा में उधार में शराब नहीं देने पर ठेके में आग लगाने का प्रयास, बाइक जलाई #SubahSamachar