रोहतक में पैरा खिलाड़ी रोहित की मां ने दी आत्मदाह की धमकी

हुमायूंपुर के अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी रोहित धनखड़ की मां संतोष ने आत्मदाह की धमकी दी है। बेटे की हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर मां ने यह बयान जारी किया है। रोहित की हत्या के बाद से मां संतोष का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे को इस तरह खोने का गम उसे खाये जा रहा है। इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी व उचित कार्रवाई नहीं होने से आहत मां ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अभी तक आरोपी फरार हैं। इन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। हमें न्याय नहीं मिल रहा है। सभी पुलिस अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। मेरी सुनवाई नहीं हुई तो हम मां बेटी खुद को आग लगा लेंगे। रोहित की ताई ने भी शीघ्र न्याय किए जाने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 21, 2025, 14:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


रोहतक में पैरा खिलाड़ी रोहित की मां ने दी आत्मदाह की धमकी #SubahSamachar