हिसार के श्यामसुख गांव में विश्व शांति के लिए हवन में डाली आहुति

श्यामसुख गांव स्थित श्रीश्री 1008 सिद्ध बाबा मामचंद नाथ की कुटिया में जागरण, भंडारे और मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सवा सात बजे हवन यज्ञ से हुई, जिसमें संत महात्माओं और ग्रामीणों ने आहुति डालकर विश्व शांति की कामना की। इसके बाद, गुरु गोरखनाथ धुणा, श्री हनुमान मंदिर, भैरव नाथ मंदिर, बाबा मामचंद नाथ, प्रताप नाथ और महेंद्र नाथ महाराज की समाधियों पर विधिपूर्वक भोग भोग लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान लोक गायक प्रवीण लावा, संदीप बिरडा, मुकेश शेरडिया, दिवान खरकिया, कुलदीप राजेश कनोह, श्रवण खरक पूनिया और अन्य कलाकारों ने गुरु गोरख नाथ, बालाजी महाराज के भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर कुटिया के गद्दीसिन अड़बंग नाथ, श्री सिद्ध बाबा अनूपगिरी डेरे के महंत मुकेश गिरी, कुटिया कमेटी के प्रधान हर्ष गोयल, मनोहर लाल बिरडा, महेंद्र बिरडा, सुरेश कुमार, विक्रम गोदारा, छोटू दुहन, गोलू ठाकुर, हरिकेश मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 29, 2026, 12:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हिसार के श्यामसुख गांव में विश्व शांति के लिए हवन में डाली आहुति #SubahSamachar