गुरुग्राम: मानेसर हाईवे पर अधूरा फुटओवर ब्रिज, जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर लोग

गुरुग्राम के मानेसर में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शिकोहपुर और रामपुरा के बीच बन रहा फुटओवर ब्रिज अभी तक तैयार नहीं हो पाया है। करीब 5 महीने से इसका निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन काम धीमी गति से होने के कारण लोगों को रोज़ाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटओवर ब्रिज अधूरा होने की वजह से स्थानीय लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करना पड़ता है। इस हाईवे पर गाड़ियां बहुत तेज़ रफ्तार से चलती हैं, जिससे हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। कई बार लोगों को सड़क पार करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। एफओबी का काम अंतिम चरण में आकर धीमा हो गया है, ऐसे में अब परेशानी बढ़ने लग रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: मानेसर हाईवे पर अधूरा फुटओवर ब्रिज, जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर लोग #SubahSamachar