इंडियन ऑयल की ऑफ साइट आपातकालीन लेवल-तीन मॉक ड्रिल; VIDEO

धीना थाना क्षेत्र के सिकठा गांव में मंगलवार को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की बरौनी–कानपुर पाइपलाइन परियोजना की ओर से ऑफ साइट आपातकालीन लेवल-3 मॉक ड्रिल एवं ग्राम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पाइपलाइन से जुड़ी संभावित दुर्घटनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना और आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्यों की जानकारी देना रहा। मॉक ड्रिल के दौरान इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि पाइपलाइन से तेल रिसाव, आग लगने या किसी अन्य आपात स्थिति की स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं तेल की गंध आए, जमीन से तेल निकलता दिखाई दे या पाइपलाइन के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देनी चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


इंडियन ऑयल की ऑफ साइट आपातकालीन लेवल-तीन मॉक ड्रिल; VIDEO #SubahSamachar